सिंगोली। मध्यप्रदेश कोटवार संघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर सिंगोली तहसील के कोटवारों ने कामबंद हड़ताल करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
सिंगोली तहसील कार्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम परलाई, झांतला, सलोदा, धारड़ी, सुजानपुरा, फुसरिया आदि गाँवो में पदस्थ कोटवारों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर 08 दिवसीय कामबंद हड़ताल शुरू कर दी हैं।
कोटवारों द्वारा तहसीलदार राजेश सोनी को सौंपे ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की जिसमें बताया गया कि कोटवारों को न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपए दिए जाए, 62 वर्ष पूर्ण कर चुके कोटवारों को दो हजार रुपए प्रतिमाह गुजारा भत्ता दिया जाये। शहरी क्षेत्र के कोटवारों का पद समाप्त नहीं किया जाये तथा मालगुजारी की जमीन का कोटवारों को मालिकाना हक दिया जाये।
उपरोक्त मांगों को लेकर कोटवारों ने 8 दिवसीय कामबंद हड़ताल जारी कर दी है। कोटवारों ने बताया कि यदि सरकार ने जल्दी ही हमारी मांगें नहीं मानी तो मध्यप्रदेश कोटवार संघ के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
इस दौरान कोटवार नारू भील, राधाकिशन, गनी मोहम्मद, मुकेश, शांतिलाल, हरिराम, तुलसीराम, कन्हैयालाल, मदनलाल, प्रह्लाद गुर्जर, अमर चंद, घनश्याम, साक्षी छीपा, बंटी गुर्जर, गोविन्द गुर्जर, बालकिशन, देवीलाल आदि कोटवार मौजूद थे।