BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2023, 1:27 pm
BIG REPORT : न्यायालय का आदेश नहीं मानने वाले आरोपी को सश्रम कारावास, अब इतने माह रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। सक्षम नरूला, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा के द्वारा न्यायालय का आदेश नहीं मानकर सुपुर्दगी पर सौपी गई गाय को न्यायालय में प्रस्तुत न कर अमानत में खयानत करने वाले आरोपी अनिल पिता लालाराम गायरी, उम्र-36 वर्ष, निवासी-ग्राम घोटा पिपल्या, मनासा, जिला-नीमच को धारा 406 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06 माह के सश्रम कारावास व 500 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाली एडीपीओ रमेश नावड़े द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि डिक्रीदार जगदीशचंद्र ने आरोपी अनिल गायरी के विरूद्ध 5856 रू. की वसूली के लिये प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-02, मनासा के न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया था, जिसमें आरोपी के विरूद्ध वसुली का कुर्की वारंट जारी होकर आरोपी से एक लाल रंग की गाय को कुर्क की जाकर इस शर्त पर उसको सुपुर्दगी पर दी गई थी, कि जब भी न्यायालय उक्त संपत्ति (गाय) तलब करेगा वह उसे न्यायालय के समक्ष पेश करेगा, किन्तु न्यायालय द्वारा नोटिस दिये जाने के बावजूद भी आरोपी द्वारा गाय को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया। इस प्रकार आरोपी द्वारा न्यायालय के आदेश का पालन नहीं माने जाने के कारण उसके विरूद्ध थाना कुकड़ेश्वर में अपराध क्रमांक 319/15 धारा 406 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत अभियोग पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन की ओर से न्यायालय में सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर आरोपी के विरूद्ध न्यायालय का आदेश न मानकर अमानत में खयानत किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराकर उसे कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी रमेश नावड़े, एडीपीओ द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE