गरोठ। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गरोठ में कार्यवाही करते हुए गरोठ के पांच संस्थानों से गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते नमूने जब्त किये गये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गरोठ तहसील के जयश्री श्याम मिल्क सेन्टर से मिल्क, मुकेश दूध डेयरी से मिल्क, बालाजी मावा भंडार से मावा, अंकित प्रोविजन गरोठ से जेली मैंगों, श्री बालाजी किराना गरोठ से सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया।