नीमच । मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत महिलाओं के समग्र ई-केवायसी करने के लिए कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर पालिका नीमच का कार्यालय आज शनिवार व कल रविवार को भी खुला रहेगा।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यालय अधीक्षक महेश रामानी ने बताया कि नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन तथा मुख्य नपाधिकारी गरिमा पाटीदार के नेतृत्व में आज व कल भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्र बहनों के समग्र ई-केवायसी संबंधित कार्य नगरपालिका कार्यालय में किया जाएगा।