BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2023, 3:54 pm
KHABAR : स्वास्थ्य विभाग में विश्वास माड्युल आधारित जिला प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, ग्रामसभा स्वस्थ्य ग्राम तदर्थ समिति के सदस्यों को लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में विश्वास माड्युल आधारित जिला प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित  किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम), के तहत देशभर में समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य पर स्थानीय कार्यवाही के लिए मंच तथा कम्युनिटाइजेशन के प्रमुख कार्यक्रम घटक के रूप में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियों (वीएचएसएनसी) की परिकल्पना की गई है। विश्वास माड्युल-स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए अभियान की पहल, विश्वास (स्वास्थ्य, जल और स्वच्छता के लिए गांव आधारित पहल) स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए वीएचएसएनसी समितियों के नेतृत्व में चलाई जाएगी तथा यह जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुधार तथा स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन पर उसके प्रभाव के लिए समुदाय स्तर पर सामूहिक पहल होगी।

बालकृष्ण त्रिपाठी राज्य प्रशिक्षक द्वारा विश्वास माड्युल आधारित मुख्य रणनीति के तहत प्रशिक्षण दिया गया उन्होंने बताया कि प्रत्येक वीएचएसएनसी अपने गांव में ग्यारह मासिक अभियान आयोजित करेगी जिनका नेतृत्व वीएचएसएनसी करेगी और इस प्रकार जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख घटकों पर व्यवस्थित सामुदायिक कार्यवाही हो सकेगी। वीएचएसएनसी, परिवारों और व्यापक अर्थ में सामुदायिक स्तर पर सभी हितधारकों की सामुदायिक भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण व्यवस्था हैं। इनका लक्ष्य स्वास्थ्य को प्रोत्साहन एवं रोग निवारण के प्रयास करना है। इनमें सेवाएं प्राप्त करने वाले, सेवाएं प्रदान करने वाले और सामुदायिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ सेवाओं में मदद और निगरानी की दोहरी भूमिका निभाने वाले समुदाय के आम सदस्यों की भागीदारी होगी। इस अवसर सीएमएचओ  डॉ एम.पी. शर्मा ,जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर, डीसीएम सह जिला प्रशिक्षक ओमप्रकाश मालवीय, सारिका काजी, सभी ब्लॉक से प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE