आगर मालवा। जिला निर्वाचन कार्यालय इन्दौर से आगर-मालवा जिले को शुक्रवार को प्राप्त 15 वीवीपैट को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश वानखेड़े के निर्देशन एवं मार्गदर्शन एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में रखा गया। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अशोक प्रजापत, रईस शेख, गंगाराम जोकचन्द्र, देवेन्द्र वर्मा एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।