मंदसौर। जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग एवं स्पोर्ट क्लाइमिंग एसोसिएशन के पदेन अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव का जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन कार्यकारी अध्यक्ष एवं ट्रूप कमांडर विजय सिंह पुरावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष विश्वमोहन अग्रवाल, सचिन जैन, राकेश श्रीवास्तव, जिला सचिव एवं ट्रूप कमांडर जितेंद्र कनौजिया द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
इस दौरान अपर कलेक्टर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा साहब, एसोसिएशन के पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला अनुविभागीय अधिकारी शिवलाल शाक्य, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा खेल युवा कल्याण विभाग, तहसीलदार मुकेश सोनी, एवं एसोसिएशन के सह सचिव जेनिश बरडिया, कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला, सदस्य घनश्याम खत्री, अक्षत जैन, माउंटेनियर नेहा शर्मा, गरिमा नागदा, अंजलि सेन, आदि सदस्यगण उपस्थित थे।
जिला सचिव द्वारा अध्यक्ष को जानकारी दी गई कि मंदसौर जिले से पूर्व में लगभग 400 बच्चे एडवेंचर कोर्स, स्कीइंग कोर्स, पैराग्लाइडिंग कोर्स, हाई एल्टीट्यूड कोर्स, कंप्लीट कर 16500 फीट हाईट पर तिरंगा लहरा चुके हैं। आगामी माह 15 अप्रैल को मंदसौर जिले से 25 छात्र सैनिक 15 दिवसीय एडवेंचर कोर्स के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित पर्वतारोहण संस्थान जवाहर इंस्टीट्यूट माउंटेनियरिंग पहलगाम श्रीनगर जम्मू कश्मीर से कर्नल आई एस थापा (भारतीय सेना) के नेतृत्व में कोर्स पूर्ण करेंगे।