नीमच। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत महिलाओं के समग्र ई-केवायसी करने के लिए कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर पालिका नीमच का कार्यालय पर दो दिवसीय शिविर शनिवार और रविवार को लगाया जा रहा है।
आज शनिवार को काफी संख्या में लाडली बहन योजना का लाभ लेने के लिए केवाईसी और समग्र आईडी संबंधित औपचारिकता पूरी करने महिलाएं नगरपालिका पहुंची। इस योजना का लाभ 23 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को मिलेगा। सरकार द्वारा लाडली बहन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि पात्र महिलाओं के खाते में जमा कराई जाएगी।
मामले में जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार की यह एक महत्वपूर्ण योजना है और हम चाहते है कि नीमच की अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं। लाडली बहना योजना की पात्र बहनों के समग्र ई-केवायसी संबंधित कार्य नगरपालिका कार्यालय में शनिवार और रविवार को संपादित किए जा रहे हैं।