BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 12:27 pm
KHABAR : जिले के ग्राम रुद्रवासा से प्रारम्भ हुई मालवधरा परियोजना, पटाडी क्षेत्र के 10 ग्रामों का किया चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। पुनर्याेजी कृषि कार्यक्रम के तहत मालवधरा परियोजना के लिये जिले के पटाडी क्षेत्र के 10 ग्रामों जिसमें पटाडी, शुक्रवासा, कनेरिया, रुद्रवासा, पवर्तपुरा, पदमपुरा, रतेडी, गोपालपुरा, नबीपुर तथा बंजारी का चयन किया गया। इसके लिए जिला पंचायत, जनपद पंचायत, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, परियोजना अन्तर्गत आने वाले ग्रामों के सरपंच तथा ग्रामीणजनों की उपस्थित में जनरल मिल्स इण्डिया प्रा. लिमिटेड (जीएमआई) एवं बाएफ लाईवलीहुड्स मप्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कम्पनी की साईट डायरेक्टर मोनिका पोथारकर एवं बाएफ लाईवलीहुड्स ने किया । 

जनरल मिल्स इण्डिया प्रा0 लिमिटेड एवं बाएफ लाईवलीहुड्स द्वारा क्षेत्र में मालवधरा परियोजना के अन्तर्गत समुदाय के साथ मिलकर मृदा संरक्षण और जलग्रहण प्रबन्धन, मृदा उर्वरता सुधार और पुनर्याेजी कृषि तकनीक, महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण आदि घटको को शामिल करते हुए ग्रामीण विकास का जिम्मा उठाया गया जिससे कि ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय वृद्धि करते हुए उन्नत जीवन शैली की ओर लाया जा सके। इसको दृष्टिगत रखते हुए मालवधरा परियोजना को ‘‘जीवनभरा-मालवधरा’’ की टेग लाईन कार्यक्रम में दी गयी। कार्यक्रम के दौरान खेत तालाब निर्माण हेतु ग्राम पटाड़ी के सुदामा चौधरी के खेत पर भूमि पूजन किया गया। जगदीश मीना ग्राम कनेरिया के यहाँ प्रदर्शन के तौर पर स्थापित किये गये इरेशा बायोगैस मॉडल का अवलोकन किया गया। 

साथ ही ग्राम रुद्रवासा के विलेज बोर्ड का अनावरण कर इस परियोजना की शुरुआत की गयी। इस दौरान जिला पंचायत देवास के सुनील सुमन जिला समन्वयक, कृषि विभाग के एसएडीओ रमेश विश्वकर्मा, उद्यान विभाग की प्रियंका राठोर, जनपद पंचायत देवास से देवन्द्र नागर सर्वेस साल्वे, जनरल मिल्स इण्डिया प्रा लिमिटेड से प्रदन्या सालस्तेकर, ओमकार गावस्कर, तेजस्वी साल्वे, जयश्री निलखन, जॉन एब्राहम, सौरभ पाटील, कृष्णमूर्ति, निखिल त्रिवेदी, समीर देशमुख एवं राजेश चौधरी, बाएफ के स्टेट प्रोग्राम हेड पवन पाटीदार, रीजनल इन्चार्ज जेएल पाटीदार, विनय, परियोजना अधिकारी अजय पाटीदार, आरके ओझा, केके पाटील, भारतीय किसान संघ, अनोप सिंह ग्राम सरपंच रुद्रवासा, धर्मेन्द्र बागवान सरपंच पटाडी, विजय पटेल सरपंच खतेडिया सम्मिलित हुए। कम्पनी ने इस क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य की पहल करते हुए विकास के लिये प्रतिबद्धता ज्ञापित की गयी। कार्यक्रम का संचालन जेएल पाटीदार एवं आभार प्रदर्शन प्रदन्या सालस्तेकर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE