BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 4:16 pm
BIG NEWS : मुस्कान अभियान के तहत तीन दिन पुर्व घर से लापता नाबालिग को किया सुरक्षित बरामद, पुर्व के अपहरण के मामले में सह आरोपी भी गिरफ्तार, पढ़े खबर  

Share On:-

मनासा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में नाबालिक बालक/बालिकाओं के बरामदगी हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अपर्हत नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारीयों एवं थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। 

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के
नेतृत्व में उनि जितेन्द्र सोलंकी चौकी प्रभारी कंजार्डा द्वारा तीन दिन पुर्व घर से अपर्हत नाबालिक बालिका को किया सुरक्षित बरामद। साथ ही वर्ष 2021 के अपहरण के प्रकरण में सहयोग करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 06 सितम्बर 2022 को ग्राम खेडली से नाबालिक बालिका बुलबुल (परिवर्तीत नाम) बिना बताए कहीं चली गयी थी। रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रं 90/2023 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपर्हत बालिका रास्ता भटककर बडी सादडी चली गयी थी जो थाना बडी सादडी पर पहुंच गयी थी। जिसे थाना बडी सादडी जिला चित्तौड़गढ़ से सुरक्षित बरामद किया गया है और आवश्यक कार्यवाई कर परिजनो को सुरक्षित सुपुर्द किया गया है।

इसी प्रकार पुर्व में नाबालिग बालिका के अपहरण के अपराध क्रं 529/2021 धारा 363, 366, 368, 376(2)एन, 120 बी भादवि व 3/4, 5 एल 6 पोक्सो एक्ट में अपराध में नाबालिग बालिका को भगाने में सहयोग करने के मामले में एसडीओपी मनासा के नेतृत्व में पुलिस टीम सउनि दिवानसिंह, प्रआर दलपतसिंह, आर नरेन्द्र जोशी द्वारा सह आरोपी गणेश पिता शांतीलाल कुशवाह उम्र 29 साल नि मनासा को भी गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ज्ञात हो कि मनासा पुलिस द्वारा लगातार मुस्कान अभियान के तहत कार्यवाई करते हुए वर्ष 2023 में कुल 07 नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया है।

उक्त कार्यवाई में उनि जितेन्द्र सोलंकी, सउनि भंवरसिंह भुरीया, सउनि दिवानसिंह चौहान, प्रआर दलपतसिंह, प्रआर प्रदीप शिंदे, प्रआर कैलाश भाटी, आर नरेन्द्र जोशी, आर नवीन हाडा, आर मुकेश मछार, मआर खुशबु जाटव, सैनिक सुनिल का सराहनीय योगदान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE