BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2023, 5:48 pm
KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का संस्थागत रासेयो शिविर का आज ग्राम पंचायत दुदरसी में हुआ शुभारंभ, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी । आज प्रावि प्रांगण में स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का संस्थागत शिविर का शुभारंभ जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विश्व देव शर्मा के करकमलों से हुआ। उक्त शिविर 11 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित होगा। इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों द्वारा श्रमदान किया जाएगा। 

इस शिविर की कार्य योजना में मावि का खेल मैदान समतलीकरण पानी की टंकी परिसर में सफाई व्यवस्था मुकम्मल करना गांव में भ्रुण हत्या जैसे अंधविश्वास को हटाने हेतु जनजागरण रैली निकालकर लोगों को जागरूक करना मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना और जिला संगठक व कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जो भी कार्य का दायित्व सौंपा जाएगा, उसका अक्षरशः पालन करना शामिल है। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विश्व देव शर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय और शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप उन 6500 शिविरार्थियों में से एक हो जो अपना घर छोड़कर इस शिविर में आए हो आप यहां अनुशासन में रहकर कार्य को सुचारू रूप से करेंगे वह एक अनुकरणीय पहल है यहां का संस्मरण घर जाकर सभी को बताना कि कैसे रासेयो नेतृत्व तैयार करती है। शिविर को पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण धाकड़, पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण पटेल, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक नागदा, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह सोलंकी ने भी संबोधित किया। 

महाविद्यालय के प्राचार्य वी के जैन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि मैं भी 1976 से जब मैं कालेज में अध्ययन करता था तब रासेयो शिविर में हिस्सा लेता था और आज भी मैं इसका अनवरत हिस्सेदारी निभा रहा हूं। आपने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि आज के बदलते परिवेश में ग्रामीण कैसे अपना जीवन यापन करते हैं यह सिखने का अवसर प्राप्त होता है । 

जिला संगठक डाक्टर मनजीत सिंह सलूजा ने अपने संबोधन में कहा कि दूदरसी गांव अपने आप में एक राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ा हुआ है यहां तीन बार शिविर लग चूके है और एक जिला स्तरीय शिविर भी लग चूका है और यहां के ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा है। यह शिविर अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है यह भारतीय संस्कृति की पहचान कराता है तथा पूरी तरह से वैज्ञानिक है।

सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पायल राठौर ने उपस्थित जनों को कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया। 
कार्यक्रम में सीपी पंवार, बीके दानगढ, कल्याण सिंह वसुनिया, आस्था सैनी, जया कमरिया, अर्चना पंचौली भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जेसी आर्य ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE