शाजापुर। अन्न महोत्सव कार्यक्रम दौरान राज्य स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी डीएम कटारे द्वारा शाजापुर जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकान मां उमिया प्राथमिक उपभोक्ता भंडार मक्सी, श्री माया महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार मक्सी, शासकीय उचित मूल्य दुकान झोंकर एवं मां नर्मदा का समूह द्वारा संचालित उचित दुकान झोंकर2 का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान नोडल अधिकारी के साथ-साथ नागरिक आपूर्ति निगम प्रबंधक केएल परमार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मोहन बड़ोदिया देवेंद्र प्रताप शर्मा एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शाजापुर अजय सिंह खारड़िया भी उपस्थित थे। जांच दौरान उपस्थित हितग्राहियों के राशन वितरण संबंधित फीडबैक भी लिए गए।