BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 10:38 am
KHABAR : लाडली बहना योजना में समग्र आईडी से आधार लिंक हेतु तीन दिवसीय शिविर का आयोजन प्रारंभ, महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार परिवार के निर्णयो में उनकी भूमिका को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना में प्रत्येक लाडली बहना को योजना से लाभान्वित करने हेतु उनका समग्र आईडी से आधार अपडेट करने के लिए नगर परिषद सिंगोली द्वारा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन रविवार से परिषद कार्यालय सिंगोली पर शुरू किया गया। जिसमें प्रतिदिन नगर की पात्र महिलाओं के दस्तावेजों का अपडेशन परिषद कर्मचारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। 

उपरोक्त आशय की जानकारी परिषद अध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन भाया (बगड़ा) और मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रमोद जैन ने देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को सुदृढ़ बनाने हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई लाडली बहना योजना में नगर की पात्र लाडली बहनो को योजना से जोड़ने और उन्हें योजना का अधिकाधिक लाभ प्रदान करने के लिए नगर परिषद द्वारा रविवार से समग्र आईडी से आधार लिंक हेतु परिषद कार्यालय पर तीन दिवसीय शिविर का आयोजन परिषद कर्मचारियों की उपस्थिति में शुरू किया गया है। जिसमें नगर की सभी पात्र बहनों के दस्तावेजों का अपडेशन कार्य प्रतिदिन निशुल्क कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 

बगड़ा और जैन ने बताया कि यह शिविर रविवार से मंगलवार तक तीन दिन तक परिषद भवन में आयोजित किया जाएगा। उसके पश्चात आवश्यकता अनुरूप नगर के प्रत्येक वार्डो में भी शिविर लगाकर समग्र से आधार को जोड़ने का कार्य किया जायेगा और पात्र 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को योजना से जोड़ा जाएगा। परिषद अध्यक्ष बगड़ा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रमोद जैन ने नगर की सभी महिलाओं से अपील की हैं कि वह अपना आधार कार्ड समग्र आईडी ओर मोबाइल फोन लेकर कार्यालय पर उपस्थित होकर अपना ई केवायसी अपडेट करवाए। 

योजना के नोडल कर्मचारी राकेश पटेल ने बताया कि सोनू तिवारी, सचिन टांक, आरिफ हुसैन, सागरमल सेन, सहायक नोडल मंगल सोनी, दशरथ व्यास, आशीष कोठारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि ने रविवार को अवकाश के बावजूद 100 से अधिक महिलाओं का आधार से समग्र आईडी जोड़ने का कार्य किया गया हैं।

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ-
लाडली बहना योजना में उन्हीं महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिलेगा जिनके परिवार की आमदनी ढाई लाख रुपए से कम है या 5 एकड़ से कम जमीन है। 23 से 60 साल की उम्र के बीच की विवाहित तलाकशुदा विधवा परित्यक्ता महिलाएं जिन्हें योजना के जरिए प्रति माह 1000 रूपए शासन द्वारा दिए जाएंगे। वहीं 60 साल से कम उम्र की जिस महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में हर महीने 1000 से कम जितनी राशि मिल रही है इसके अतिरिक्त राशि का भुगतान लाडली बहना योजना में किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE