BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 12:04 pm
BIG NEWS : नगर परिषद की लापरवाही से दुषित और गंदा पानी हो रहा है जमा, रहवासी हो रहे हैं परेशान, पार्षद पति ने लगायें आरोप, पढ़ें दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर के बस स्टैंड स्थित सोसायटी के सामने व सुलभ कांप्लेक्स एवं पूर्व से लगे हेंड पंप के पास में निर्माणाधीन नाले को अधूरा छोड़ने के कारण वहां बने गड्ढे में गंदा व दूषित पानी जमा हो रहा है, जिसके कारण वार्ड वासियों एवं रहवासियों में आक्रोश पनप रहा है। 

वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद संध्याबाई राठौर के प्रतिनिधि अशोक कुमार लाला राठौर ने बताया कि नगर परिषद की लापरवाही के चलते वार्ड के मुख्य बस स्टैंड पर नाले को अधूरा छोड़ दिया गया है तथा नाले के सामने ही हेडपंप से लगाकर एक बड़ा गड्ढा खोद दिया गया है, जिसमें नाले का एवं अन्य स्रोत का गंदा पानी जमा हो रहा है जिसके कारण वह गंदा पानी हेडपंप में अंदर जा रहा है। जिसके चलते आसपास रहने वाले दुकानदारों और निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा गड्ढे में जमा गंदा पानी हेड पंप के होल में उतर रहा है और वहीं पानी रहवासियों को प्रयोग में लाना पड़ रहा है, जिसके चलते लोगों में आक्रोश है। नगर परिषद तत्काल इस ओर ध्यान देकर इसका समाधान करें। 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने इस मामले में कहा कि नाले का अधूरा निर्माण तकनीकी कारणों के चलते रह गया है, नाले को दुसरे नाले से जोड़ने के लिए पाइप आने वाले हैं, शीघ्र ही इसको पूर्ण करा कर समाधान किया जाएगा। 

मामले में नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्रसिंह जैन ने बताया कि नाला निर्माण के दौरान ही लगी आपत्ति के कारण नाले का काम रुका हुआ था। आपत्ति का निराकरण हो गया है, शीघ्र ही नाले का निर्माण किया जाएगा। गंदे पानी की शिकायत मिली है अभी फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर उसे बंद कर दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE