BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 6:58 pm
BIG NEWS : बीराखेड़ी क्षेत्र की कल्पना और सुबह का वक्त, जब घर नहीं मिली तो सकते में आए परिजन, फिर जैसे ही लगी इस बड़ी घटना की जानकारी तो खिसक गई पैरों तले जमीन, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। बीराखेड़ी रेलवे पटरी पर एक छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उक्त हादसा आज सुबह 6 बजे हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे पुलिस पहुंची और मामले की सूचना औद्योगिक क्षेत्र थाने पर दी। उसके बाद छात्रा का शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक छात्रा की शिनाख्त कल्पना पिता संजय गुर्जर उम्र 16 निवासी बीराखेड़ी के रुप में हुई है। छात्रा शहर के चिमना बाई हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़़ती थी। 
जानकारी के अनुसार बिराखेडी की रहने वाली कल्पना पिता संजय गुर्जर आज सुबह 6 बजे अचानक परिजनों को घर पर नहीं दिखी, कल्पना को ढूंढने निकले ही थे कि क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने आकर ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी। क्षेत्रीय पार्षद राजेश डांगी ने बताया कि रेल्वे पुलिस के जवानों ने गश्त के दौरान मुझे सुबह फोन लगाया था आपके गांव की कोई बालिका ट्रेन की चपेट में आ गई। मैं मौके पर पहुंचा तब तक बहुत सारे ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए थे। मृतिका की पहचान कल्पना पिता संजय के रुप में हुई थी। मृतिका होनहार छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि सुबह 5.15 बजे तक कल्पना घर पर ही थी। आज सुबह 6 बजे अचानक परिजनों को घर पर नहीं दिखी तो कल्पना को ढूंढने निकले ही थे कि क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने आकर ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी, इधर शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस विभिन्न बिदुंओं पर जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE