BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2023, 10:39 am
NEWS : जिला कलेक्टर ने की डीएमएफटी कार्यों एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा, बोले- खेल स्टेडियम एवं सड़क निर्माण में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम तथा डीएमएफटी में स्वीकृत सड़क सहित विभिन्न कार्यों की जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने संबंधित ठेकेदारों, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की एवं अधिकारियों को स्वीकृत कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर ने ठेकेदारों एवं अधिकारियों से कहा कि वे निर्मित हो रहे खेल स्टेडियम एवं डीएमएफटी के तहत सड़क कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जिन स्वीकृत सड़कों एवं स्टेडियमों के कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं, उन्हें शीघ्र शुरू करें ताकि समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके। जिला कलेक्टर ने कहा कि खेल स्टेडियम के निर्माण के कार्य जून माह तक पूर्ण कर लिए जाएं। जिला कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह से कहा कि वे जिले में निर्मित होने वाले सभी खेल स्टेडियमों में एकरूपता हो एवं सभी खेल सुविधाएं उपलब्ध हो।

बैठक में जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिले में 106 खेल स्टेडियम स्वीकृत हुए हैं, इनमें से 45 खेल स्टेडियमों के वर्क आर्डर जारी हो चुके हैं।

जिला कलेक्टर ने बैठक में डीएमएफटी एवं मुख्यमंत्री की बजट घोषणा कि सभी ठेकेदारों से चर्चा कर कार्यों की समीक्षा की एवं लंबित कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के कार्यों की प्रगति के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE