BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2023, 10:45 am
KHABAR : जीरन में स्वच्छता अभियान के तहत नीमच रोड़ स्थित नालों की हुई सफाई, सीएमओ ने नगरवासियो से की अपील, पढ़े हरिओम माली की खबर

Share On:-

जीरन। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ जीरन, स्वस्थ जीरन कल्पना को साकार करने के लिए सोमवार को जीरन के नीमच रोड़ गणपति मन्दिर के समीप नालों में सफाई अभियान चलाया गया। 

नगर परिषद सीएमओ ओमप्रकाश नागर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि नगर में स्वच्छता अभियान के तहत प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर के अलग अलग हिस्सों में सफाई के प्रकल्प चलाए जा रहे है। सोमवार को नीमच रोड़ स्थित नालों में जेसीबी की मदद से सफाई की गई। स्वच्छता पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा के द्वारा सफाई मित्रो के सहयोग से नालों की सफाई करवाई गई। 

सीएमओ नागर ने इस दौरान नगरवासियों से अपील भी जारी करते हुए कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने नगर और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखे। जीरन को नम्बर वन बनाने के लिए नगरवासियों को संयुक्त रूप से प्रयास करना जरूरी है। सभी के प्रयासों से ही हम नगर को स्वच्छता में अग्रणी बना सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE