BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2023, 11:15 am
BIG NEWS : एमपी में पश्चिमी विक्षोम की इंट्री, मौसम विभाग ने नीमच सहित कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, जानिये अब मार्च माह की किस तारीख को होगी बारिश, किसानों से की ये बड़ी अपील, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इसके संकेत भी जारी कर दिए हैं। साथ ही किसानों से भी अपील की है कि वे खेतों में काटकर रखी गई फसलों को सुरक्षित कर लें। मौसम विभाग के अनुसार एमपी में पश्चिमी विक्षोम की इंट्री हो गई है। इसका असर भी दिखाई देने लगा है। एमपी के कई जिलों में मंगलवार को बादलों की जमावट रही। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मार्च महीने की शुरूआती सप्ताह से ही बेमौसम बारिश हुई। इस बारिश ने खेतों में खड़ी व काटकर रखी फसलों को नुकसान पहुंचाया। किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अब एक बार फिर किसानों पर मौसम की मार पड़ने वाली है। मौसम विभाग से जारी अलर्ट के बाद से ही किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज आंधी के साथ प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने व बारिश होने की संभावना जताई है। 

15 मार्च से फिर बदलेगा मौसम-
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में एक बार फिर 15 मार्च से मौसम बदलेगा। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होगी। इसका असर तीन से चार दिन तक बना रहेगा। यह स्थिति एमपी में पश्चिमी विक्षोभ की इंट्री और अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते बनेगी। 

इन जिलों में दिखेगा असर-
प्रदेश के बैतूल, खरगोन, देवास, बुरहानपुर, बड़वानी के साथ रतलाम, मंदसौर, नीमच सहित एमपी से सटे राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना बनेगी। इसके बाद सिस्टम आगे बढ़ेगा और भोपाल, सीहोर, राजगढ़ आदि जिलों में तेज बारिश होगी। प्रदेश के कई हिस्सों में इसका सीधे तौर पर असर दिखेगा। यह सिस्टम 18 मार्च तक एक्टिव रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE