BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2023, 11:39 am
BIG NEWS : सिपाही अनिरुद्ध राठौर और रेप केस, जब पीड़िता ने की शिकायत तो एक्शन में आए एसपी, अब दिया ये बड़ा आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। एसपी सूरज कुमार वर्मा ने इंदौर में रेप के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी सिपाही को निलंबित कर दिया। उन्होंने इस मामले में एक आदेश निकाला। कुछ दिन पहले पीड़िता की ओर से नीमच पुलिस मुख्यालय को जानकारी भेजी गई थी। जिसके बाद नीमच के एसपी ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी। मामले में पीड़िता के इंदौर प्रकरण की जानकारी मांगी गई है। जिसके बाद उसे बर्खास्त किया जा सकता है।

कनाड़िया इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा पीड़िता सिपाही अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ रेप, ब्लैकमेंलिंग और धमकाने का केस दर्ज करा चुकी है। अनिरुद्ध की नियुक्ति नीमच में थी। इस मामले में हाइकोर्ट ने भी सिपाही की जमानत याचिका खारिज कर दी। अनिरुद्ध को लेकर इंदौर की महिला थाना टीआई ने भी उस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके पोस्टर नीमच सहित इंदौर में चस्पा कराए गए थे।

पीड़िता की वकील डॉ रूपाली राठौर और कृष्ण कुम्हार कुन्हारे ने बताया कि पिछले दिनों हाइकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद नीमच पुलिस मुख्यालय पर अनिरूद्ध की जानकारी भेजी थी। इस मामले में पीड़िता ने भी खुद एसपी सूरज वर्मा से शिकायत की थी। एसपी ने मामले में जानकारी निकलवाई तो पता चला कि इंदौर में केस दर्ज होने के दो दिन बाद 20 अक्टूबर 2022 से अनिरुद्ध ड्यूटी से गैर हाजिर है। वहीं उसके खिलाफ पीड़िता ने इंदौर में वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर केस दर्ज कराया है।

ये है पूरा मामला- 
एडवोकेट कुन्हारे ने 18 अक्टूबर 2022 को असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर से शिकायत की। शिकायत में बताया कि आरोपी अनिरुद्ध पीड़िता को अश्लील वीडियो दिखाता है। आंतरिक अंग के बालों को आरोपी अपनी इच्छा अनुसार कम ज्यादा रखने का बोल कर प्रताड़ित करता है। वीडियो कॉल पर ही कपड़े उतरवा कर दासियों जैसा व्यवहार करता है। इस शिकायती आवेदन और पीड़िता के बयान के आधार पर इंदौर महिला थाना पुलिस ने सिपाही अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE