पिपलिया मंडी। नगर परिषद पिपलियामंडी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत विशेष सफ़ाई अभियान का शुभारंभ अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया द्वारा खुद झाड़ु लगाकर किया गया।
इस अभियान के तहत सफ़ाई मित्रों द्वारा प्रतिदिन 2 वार्डों की सफ़ाई की जावेगी। विशेष सफाई अभियान प्रत्येक वार्ड में निरंतर चलेगा। आज नगर के वार्ड 06 व 07 में रोड व नालियों की सफ़ाई व कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी किया गया।