रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर अपर कलेक्टर द्वारा विद्युत मोटर चालू करते समय करंट लगने से मृत्यु होने पर मृतक के परिजन को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। ग्राम कुंदनपुर तहसील बाजना निवासी गोबू पिता वरसिंग की 13 जून 22 को अपने खेत पर विद्युत मोटर चालू करते समय करंट लगने से मृत्यु होने पर मृतक की वैध वारिस पत्नी राजू बाई को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।