नीमच। आज जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच पर कलेक्टर सभाकक्ष में माह जनवरी और फरवरी 2023 में सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर नेहा मीणा द्वारा पेंशनरों को सम्मानित किया गया।
जनवरी व फरवरी 2023 में नंदकुमार बैरागी, सावित्री देवी बैरागी, अरुणा बक्शी, शीला जैमन, जगदीशचंद्र सालवी, लालसिंह चौहान, प्रहलाद कुमार रजक, राजेंद्र कुमार शर्मा का अपर कलेक्टर नेहा मीणा की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारियों को अपर कलेक्टर नेहा मीणा ने पुष्प माला एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में जिला पेंशनर अधिकारी एलेन चौहान, पेंशनर संघ अध्यक्ष राधेश्याम पुरोहित ने पीपीओ की प्रति भी प्रदान की। समारोह में पेंशनर संघ के सदस्य केशव मनोहर चौहान, राजू मीणा भी उपस्थित रहे।