नीमच। कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना के तहत जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम दुधलाई निवासी शंकरलाल पिता चम्पालाल रेगर को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। दुधलाई निवासी कृषक संजय पिता शंकरलाल रेगर की 10 दिसम्बर 2021 की दोपहर को अपने खेत पर सिंचाई करते समय पानी के धोरे में गिरने से मृत्यु हो गई थी। इस पर मृतक के वारिस पिता शंकरलाल रेगर को मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।