मंदसौर। संचालक मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशन में जिला पूर्ति अधिकारी मंदसौर द्वारा बताया गया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 15 मार्च को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत मंदसौर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।