मनासा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीएमओ महेंद्र वशिष्ट के आदेशानुसार शासन की योजना लाडली बहना योजना को लेकर नगर परिषद की टीम मनासा नगर के हर वार्ड में मंगलवार को पहुंची और घर-घर जाकर सभी महिलाओं को ई-केवाईसी करवाने की जानकारी दी। साथ ही टीम द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में एनाउसमेंट के माध्यम से लोगो को जानकारी दे रहे है, ताकि सभी बहने 20 तारीख से पहले पहले अपना ई-केवाईसी करवा ले।
बता दे कि लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए समग्र आईडी, आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर अपडेट ऑनलाइन के माध्यम से ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसके बाद ही हितग्राहियों महिलाओ का लाडली बहना योजना का फॉर्म भरा जाएगा।