मंदसौर। जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग मन्दसौर द्वारा 15 मार्च 2023 को बास्केटबॉल प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय के बास्केटबॉल ग्राउंड पर शाम 4.30 बजे और 16 मार्च 2023 को बैडमिंटन प्रतियोगिता नूतन स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में शाम 4.30 बजे महिला वर्ग में आयोजित होगी। जो भी महिला प्रतिभागी उक्त प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है वो बास्केटबॉल ग्राउंड पर रुबीना खान और अंकुर जी त्रिपाठी से और बैडमिंटन के लिए कुलदीप चौहान से बैडमिंटन हॉल में नियत तिथि और स्थान पर अपनी उपस्थिति दें।
जिला खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा ने अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने का अनुरोध किया है, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला एथलेटिक्स कोच, मुकेश भटेवरा से मो. न. 9074266368 पर संपर्क करें।