सरवानिया महाराज। नगर की पश्चिम क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी कल 15 मार्च को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक सरवानिया से निकलने वाले सभी 11 केवी लाईन फीडर बंद रखने की जानकारी दी है।
जेई प्रवीण कुमार सांवरिया ने बताया कि 132 केवी मोरवन पीटीआर संबंधी कार्य के चलते ग्रीड से निकलने वाले 11 केवी सिंचाई फीडर सरवानिया महाराज, बरखेड़ा मीणा, मुकंदपुरा, कलेपूर, गोठड़ा, बोलखेड़ा, आंकली, उपरेड़ा, मोड़ी, खेड़ा आमलीभाट, आमलीचक, गादोला, सम्पतपुरा, बरखेड़ा चौहान, ढाबा, ढाबी, जगेपूर मीणा, देपालपुरा के सिंचाई ट्रासफार्मर की बिजली प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। सभी उपभोक्ता ध्यान दे।