रतलाम। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत 18 मार्च को रतलाम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल गहलोत 18 मार्च को दोपहर 1.30 बजे रतलाम आकर महू नीमच रोड कृषि उपज मंडी के समीप आयुष्मान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के शुभारंभ में सम्मिलित होंगे।
गहलोत 1.50 बजे ग्राम सरवड में विधायक ग्रामीण दिलीप मकवाना के निवास पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि देंगे। राज्यपाल गहलोत इसी दिन दोपहर 2.20 बजे नागदा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।