देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया की जिले को मोतियाबिंद मुक्त बनाने के लिए मार्च माह में जिले में मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर मक्सी द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 15 मार्च को पिपलरावा, 17 मार्च को भौंरासा, 19 मार्च को गंधर्वपुरी और 21 मार्च को टोंकखुर्द में आयोजित किए जायेंगे।
इसी प्रकार चोईथराम नेत्रालय द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 14 और 27 मार्च को कांटाफोड़, 16 और 29 मार्च को कन्नौद, 22 मार्च को सतवास, 24 मार्च को पानीगांव में आयोजित किए जा रहे। जांच उपरांत चिन्हित मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जायेंगे। अधिक से अधिक लोग इन निःशुल्क शिविरों का लाभ लेंवे।
सिविल सर्जन सह जिला नोडल राष्ट्रीय अंधत्व निवारण राष्ट्रीय कार्यक्रम डॉ. एसके खरे ने बताया कि राष्ट्रीय अंधत्व निवारण के राष्ट्रीय कार्यक्रम अंतर्गत एनएबीएच मान्यता प्राप्त नेत्र चिकित्सालय चोईथराम नेत्रालय और मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर मक्सी जिसमें अत्याधुनिक उपकरण एवं अनुभवी नेत्र चिकित्सक द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन किये जा रहे हैं। जिले में निःशुल्क नेत्र अभियान आयोजित कर गरीबी रेखा से नीचे निर्वाह करने वाले नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन समस्त दवाईयां, चश्में एवं समस्त फॉलोअप निःशुल्क किये जाते हैं।