BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2023, 8:22 pm
BIG NEWS : कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइज विद्यालय में पदस्थापना के लिए नवनियुक्त शिक्षक 20 मार्च तक करें आवेदन, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत रतलाम जिले में संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइस विद्यालयों में रिक्त पदों पर नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों की पदस्थापना की जाना है। जनजाति कार्य विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिले में जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत विद्यालयों में नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संकुल प्राचार्य के माध्यम से अपने आवेदन 20 मार्च तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त पारुल जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रिक्त पदों पर पदस्थापना के इच्छुक जिले में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संकुल प्राचार्य के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन वचन पत्र के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। 

जैन ने बताया कि रतलाम जिले में विभाग के अंतर्गत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में 9 उमाशि एवं 3 माशि के रिक्त पदों, कन्या शिक्षा परिसर सैलाना में 9 उमाशि एवं 2 माशि के रिक्त पदों, सीएम राइस स्कूल रावटी में 13, उमाशि एवं 01 माशि के रिक्त पदों एवं सीएम राइज स्कूल सैलाना में 6 उमाशि एवं 3 माशि के रिक्त पदों पर विषय अनुसार पदस्थापना की जाना है। रिक्त पदों की विषयवार जानकारी संकुल केंद्रों पर उपलब्ध है। इच्छुक शिक्षक अपनी पात्रता अनुसार संकुल प्राचार्य को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइज विद्यालय मध्यप्रदेश शासन के महत्वपूर्ण शिक्षा परिसर योजना में शामिल हैं। इन संस्थाओं में आगामी 1 अप्रैल से नवीन सत्र पूरी क्षमता के साथ प्रारंभ होना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE