नीमच। पुलिस अधीक्षक, अति पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 14 मार्च 2023 को शहर में प्रवेश मार्गो पर जिसमें भाटखेड़ा फंटा, जावद फंटा, जेतपूरा फंटा पर वाहन चैकिंग की गई। वाहन चैकिंग का उद्देश्य बाहर से शहर में आने वाले बिना हेलमेट वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्रवाही कर आम जनता में हेलमेंट धारण करने के प्रति जागरूक करना था।
वाहन चैकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाई की गई, जिसमें बिना हेलमेट के कुल 56 चालान बनाये जाकर समन राशी 16,800 रूपये वसूल की गई, सीट बेल्ट के 12 चालान समन राशी 6000 रूपये, बिना नम्बर प्लेट वाहन चालको के विरूद्ध 03 चालान बनाकर समन राशी 1500 रूपये, बिना फिटनेस के यात्री वाहन चलाने पर 01 यात्री वाहन के विरूद्ध चालान बनाकर समन राशी 3000 रूपये, अन्य वाहन चालको के विरूद्ध कुल 08 चालान बनाये जाकर समन राशी 8500 रूपये वसूल की गई। इस प्रकार कुल चालान 80 चालान बनाये जाकर समन राशी 35,800 रूपये वसूल की गई।
नोट- यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अन्यथा आपके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाई की जा सकती है।