BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 10:56 am
BIG REPORT : जिले में “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत की जा रही है कार्रवाईयां, बल्क मिल्क सेंटर सहित कई संस्थानों से लिए नमूने, अब जांच के बाद साफ होगी स्थिति, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋषव गुप्ता के आदेशानुसार “मिलावट से मुक्ति अभियान” के अंतर्गत आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस हेतु जिला देवास में दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों मावा, पनीर, घी, दही एवं मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट की रोकथाम हेतु पिछले सप्ताह से सघन अभियान लगातार जारी है।

अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर, खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा फर्म- बल्क मिल्क सेंटर (बी.एम.सी.) मिल्क पाईंट टोल टेक्स के पास नेवरी फाटा तहसील सोनकच्छ का निरीक्षण कर दूध का नमूना एवं फर्म- बालाजी दूध भंडार प्रगति नगर सोनकच्छ जिला देवास का निरीक्षण कर दूध का नमूना लिया गया। फर्म- दुग्ध शीत केन्द्र इंदौर भोपाल बायपास रोड सोनकच्छ से दूध का नमूना लिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश वास्केल द्वारा माडर्न दूध डेरी कन्नौद से दूध का नमूना, एवं माँ नर्मदा दूध डेरी से दही एवं दूध के सर्विलेंस नमूने लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये। नमूना जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आगामी कार्यवाही की जावेगी। दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ शुद्ध एवं ताजे निर्माण कर ही विक्रय करें। सभी खाद्य कारोबारकर्ता दुग्ध संग्रहण केन्द्रों एवं चिलिंग सेंटर, फेरी से खाद्य पदार्थ विक्रेता/दूध विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य लायसेंस/पंजीयन लेकर ही व्यापार करें, बिना खाद्य लायसेंस/पंजीयन के व्यापार करते पाये जाने पर अधिनियम अनुसार कार्यवाही की जावेगी। मिलावट से मुक्ति अभियान की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE