BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 12:10 pm
BIG NEWS : एमपी में फिर बदला मौसम, राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में हुई बारिश, मौसम विभाग ने नीमच-मंदसौर के लिए भी जारी किया अलर्ट, जानिये जिले के आसमान से किसानों पर किस दिन गिरेगी आफत, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। आज बुधवार सुबह राजधानी भोपाल के कई इलाकों मं हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर और सिवनी में भी बारिश हुई। जबकि इंदौर, रतलाम, मंदसौर व नीमच में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 16 मार्च से एक और मजबूत सिस्टम बनेगा जो 19 मार्च तक एक्टिव रहेगा। इस अवधि में प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ ओले भी गिरेंगे। मध्यप्रदेश में पांच दिन के अंदर बारिश के दो सिस्टम बन रहे हैं। एक सिस्टम मंगलवार से एक्टिव हो गया। इस वजह से बुधवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में 16 मार्च से कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होगी। इसका असर तीन से चार दिन तक बना रहेगा। यह स्थिति प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की इंट्री से बन रही है। 16 और 17 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि के भी आसार हैं। वहीं 18 और 19 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में मौसम बदला सा रहेगा। तेज आंधी और बिजली चमकने-गरजने की संभावना भी बनेगी। 20 मार्च को ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग के साथ नीमच-मंदसौर और भिंड जिले में मौसम का असर रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE