BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 1:47 pm
KHABAR : युवाओं को बेहतर और सरल रूप से रोजगार के अवसर दिलाने के लिए लगाया जाएगा रोजगार अवसर शिविर, मार्च माह की इस तारीख को पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। शासन के निर्देशानुसार युवाओं को बेहतर और सरल रूप से रोजगार के अवसर दिलाने के लिए 17 मार्च 2023 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय शाजापुर में प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार अवसर शिविर) आयोजन किया जायेगा। यह प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार अवसर शिविर) कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा किया जायेगा।

प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनियां सहभागिता लेगी। जिसमें आईपीएस ग्रुप आयशर प्रा. लि. देवास, नवभारत फर्टिलाईजर भोपाल, कृषि धन बायो केयर प्रा.लि. शाजापुर, पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लि. भोपाल, एडवान्टेज आईसेक्ट समूह भोपाल, भारतीय जीवन बीमा निगम शाजापुर, आदि कंपनियों के द्वारा सेल्स एवं मार्केटिंग, वर्कर,, हेल्पर, मशीन आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, ऑफिस वकर्र, सर्वेयर, सहायक, हेल्पर, बीमा सलाहकार, आदि पदों के लिए प्रारंम्भिक चयन करेंगी।

प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार अवसर शिविर) में तुरंत नौकरी प्राप्त करने का स्वर्णिम अवसर है। 10 वीं, 12 वीं, ग्रेजुएट एवं आईटीआई उत्तीर्ण एवं 18 से 40 वर्ष तक के आयु के आवेदक अपने समस्त प्रमाणपत्रों एवं आधारकार्ड, रोजगार पंजीयन, रिज्यूम के साथ मे लेकर प्लेसमेंट ड्राईव (रोजगार अवसर शिविर) में आकर रोजगार, स्वरोजगार या प्रशिक्षण में चयन के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE