BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 3:25 pm
BIG NEWS : वीरांगनाओं को श्रद्धाजंलि के तहत समारोह का आगाज 16 से, जौहर स्मृति संस्थान के नेतृत्व में शामिल होगें देश के दिग्गज नेता, 18 तक होगें कई कार्यक्रम, पढ़े खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आत्मसम्मान और सतीत्व की रक्षा के लिए दुर्ग पर जौहर करने वाली वीरांगनाओं को श्रद्धाजंलि देने के लिए जौहर श्रद्धांजलि समारोह 16 मार्च से होने जा रहा है। साल 1981 से यह कार्यक्रम लगातार होता आ रहा है। तीन दिवसीय इस प्रोग्राम में अलग अलग तरह के आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान देश के कई बड़े नेताओं को समारोह में शामिल होने के लिए न्यौता भेजा जा चुका है। 

जौहर स्मृति संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग राजस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम 16 से 18 मार्च तक होंगे। 16 को सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में महाराणा सांगा स्मृति पारंपरिक ग्रामीण एवं जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें एथलेटिक्स में विभिन्न दौड़ों के साथ गोला फेंक, भाला फेंक, तश्तरी फेंक का आयोजन होगा। 
इसी तरह 17 मार्च को 9 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में ही स्नैप शूटिंग, तीरदांजी, रस्साकशी और परंपरागत खेल का आयोजन होगा। शाम 4 बजे घुड़चाल, घुड़सवारी, साफा बांधों, रूमाल झपट्टा, मेहंदी प्रतियोगिता के बाद रात के 8 बजे जौहर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 
18 मार्च को सुबह 8 बजे से ही मुख्य विशाल शोभायात्रा भुपाल राजपूत छात्रावास से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में जौहर प्रतिमा रखी जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए दुर्गराज पर पहुंचेगी। वहां 11 बजे बलिदानियों के स्मारकों को पूजा जाएगा। 11.30 बजे यज्ञ और 12.15 बजे मुख्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन होगा। मुख्य श्रद्धांजलि समारोह फतेह प्रकाश महल परिसर में होगा। 

कार्यक्रम में भगवानसिंह रोलसाहबसर सरंक्षक क्ष यु संघ, गजेंद्र सिंह शेखावत जलशक्ति मंत्री भारत सरकार, वीपी सिंह पूर्व राज्यपाल, नरपतसिंह राजवी पूर्व मंत्री व विधायक जयपुर, सीपी जोशी सांसद चित्तौड़गढ़, चंद्रभान सिंह आक्या विधायक चित्तौड़गढ़, रणधीरसिंह पूर्व विधायक वल्लभनगर, श्रीचंद कृपलानी पूर्व मंत्री, खुशवीर सिंह जोजावर विधायक मारवाड़ जं, गोपालसिंह ईडवा अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड राजस्थान, अशोक चांदना खेल राज्य मंत्री राजस्थान, धर्मेंद्रसिंह राठौर अध्यक्ष आरटीडीसी राजस्थान, सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत अध्यक्ष धरोहर सरंक्षण एवं प्रोन्नति विभाग राजस्थान अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें।              

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE