BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 3:45 pm
BIG NEWS : जिले का रावटी थाना और सर्राफा व्यापारी, जब बदमाशों ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई पुलिस, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो खाकी के हत्थे चढ़ा ये वांटेड गेंग, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। जिले के रावटी थाना क्षेत्र में करीब दो हफ्ते पहले सर्राफा व्यापारी को लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से लूट का अधिकांश माल भी बरामद कर लिया गया है। इस गैैंग के चार सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर अपराधी है और इनके विरुद्ध लूट और डकैती जैसे कई अपराध अलग अलग थानों पर दर्ज है। एसपी ने शातिर अपराधियों को पकडने वाली टीम के सदस्यों के लिए दस हजार रु का नगद पुरस्कार घोषित किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस को प्राप्त इस सफलता की विस्तार से जानकारी दी। एसपी तिवारी ने बताया कि नामली निवासी सर्राफा व्यवसायी सत्यनारायण पिता लक्ष्मीनारायण सोनी विगत दिनांक 27 फरवरी का शाम को रावटी से रतलाम आ रहे थे कि उमरघाटा पर दो मोटर सायकिलों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उन्हे रोककर लट्ठ से हमला कर दिया और सोनी के पास रखे चांदी के आभूषण, डेढ लाख रु नगद और उनका मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक तिवारी ने इस लूट का पर्दाफाश करने के लिए अलग अलग टीमें गठित की और मुखबिरों के तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से मिली एक सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही रमेश पिता रामचन्द्र वसुनिया नि ग्राम छालकिया, थाना झाबुआ और दिनेश पिता झीतरा गुण्डिया नि ग्राम नेगडिया थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ को अभिरक्षा में लेकर उनसे सघन पूछताछ की। गहनता से हुई पूछताछ में उक्त दोनो संदेहियों ने देवीसिंह पिता रामचन्द्र चरपोटा नि आडापथ थाना कल्याणपुरा झाबुआ को गिरफ्तार किया। आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने लूटे गए आभूषण 35 हजार रु मूल्य के चांदी के दो कडे, पांच हजार रु मूल्य के चांदी के दो पायजेब, सत्तर हजार रु नगद और बीस हजार रु मूल्य का वीवो कम्पनी को मोबाइल जब्त कर लिया है। लूट की वारदात में प्रयुक्त पल्सर और डीलक्स दो मोटर साइकिल भी जब्त कर ली गई है।

एसपी तिवारी ने बताया कि इस वारदात में चार आरोपी और शामिल थे, जो फरार है और पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। एसपी तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनो आरोपी शातिर अपराधी है और इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराध दर्ज है। आरोपी रमेश के खिलाफ अलग अलग थानों पर 7 गंभीर अपराध दर्ज है, इसी तरह देवीसिंह के खिलाफ भी 7 अपराध दर्ज है। एक अन्य फरार आरोपी सोहन पिता हीरालाल खाट नि बासिन्द्रा थाना रावटी के विरुद्ध छ: अपराध दर्ज है।

इन शातिर अपराधियों को पकडने वाली टीम में निरीक्षक पीआर डावरे थाना प्रभारी रावटी, उनि अमित शर्मा थाना प्रभारी शिवगढ, उनि रामसिंह खपेड, उनि जितेन्द्र चौहान प्रभारी सायबर सेल, सउनि विनोद कटारा, प्रआर राहुल जाट (थाना नामली), प्रआर शैलेन्द्रसिंह सोलंकी (थाना सरवन), हिमांशु यादव (थाना डीडी नगर), प्रआर मनीष ओझा, प्रआर आतिश धानक, प्रआर मनमोहन शर्मा (सायबर सेल), आर विपुल भावसार (सायबर सेल), आर महेश मईडा, आर रवि चंदेल, आर शिवराम मौर्य, आर अनिल अमलियार, आर देवेन्द्र गामड, आर शादाब बेग, आर देवेन्द्र शर्मा, सैनिक राहुल, शामिल थे। एसपी अभिषेक तिवारी ने टीम के सदस्यों को दस हजार रु के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE