नीमच। एसडीएम जावद शिवानी गर्ग द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत बरखेडा मीणा में 11 अगस्त 2022 को कुएं में डूबने से बालक चेतन की मृत्यु हो जाने पर मृतक चेतन के वारिस पिता मुकेश एवं माता देवकन्या बाई को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।