मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा लंबित अपराध का निराकरण करने तथा अपराधों में फरार आरोपीयों की तत्काल गिरफ्तार करने हैतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा कंबलहारा बुनकर सहकारी समिति मर्या मनासा के अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल के विरूध्द पंजिबध्द प्रकरण में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
संक्षिप्त विवरण- दिनांक 06 जनवरी 2023 को एसएल बामनीया सह निरीक्षक एवं परिसमापक कम्बलहारा बुनकर सहकारी समिति मर्या मनासा द्वारा कंबलहारा बुनकर सहकारी समिति मर्या मनासा के अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल द्वारा नियम विरूध्द अनाधिकृत रूप से संस्था के हितो के विपरित संस्था की भूमी व निर्मित क्षैत्रफल रजिस्ट्री कर प्राप्त प्रतिफल 35 लाख रूपये को स्वयं के उपयोग में लेकर गबन करने पर प्रकरण पंजिबध्द करने हैतु प्रतिवेदन पेश किया गया था। जिस पर थाना मनासा पर आरोपीगण बगदीराम पिता नानूराम, निवासी मनासा आदि आरोपीयों के विरूध्द धारा 420, 406, 409, 467, 468, 471, 120 बी भादवि के तहत प्रकरण पंजिबध्द कर विवेचना में लिया गया था। दोराने विवेचना सउनि दिवानसिंह व उनकी टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर आरोपी बगदीराम पिता नानूराम पुर्बिया उम्र 64 साल नि पुर्बिया मोहल्ला मनासा को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पीआर लिया जाकर पुछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- बगदीराम पिता नानूराम पुर्बिया उम्र 64 साल नि पुर्बिया मोहल्ला मनासा।
सराहनीय कार्य- इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम सउनि दिवानसिंह, प्रआर राजकुमार यादव, आर नैनसिंह वर्मन, आर जितेन्द्र जाटव, आर देवेन्द्र गुर्जर, आर दिपक सेन का विशेष योगदान रहा।