BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 6:23 pm
BIG REPORT : जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय बाफना के द्वारा महाविद्यालय में किए जा रहे नवाचारों का राजधानी भोपाल में जमकर बजा डंका, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय बाफना के द्वारा महाविद्यालय में किए जा रहे नवाचारों का भोपाल में जमकर डंका बजा। मप्र उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में जनभागीदारी अध्यक्ष एवं प्राचायों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें श्री कर्मवीर शर्मा, आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, डॉ. राकेश श्रीवास्तव एवं डॉ. धीरेन्द्र शुक्ला, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, उच्च शिक्षा ने जनभागीदारी के गठन, संरचना एवं कार्यप्रणाली संबंधित राजपत्र, प्रपत्र, वित्तीय अधिकार आदि के बारे विस्तार से प्रशिक्षण दिया। जाजू कॉलेज द्वारा किये गए यहाँ की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय बाफना को अपनी बात कहने एवं अपनी योजनाएँ बताने का मौका दिया गया। मध्यप्रदेश के 157 महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं जनभागीदारी अध्यक्ष की उपस्थिति में केवल जाजू कॉलेज के अध्यक्ष बाफना को अपनी कार्यप्रणाली बताने के लिये मौका देना ही अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। 
दिये गये मौके का पूर्ण उपयोग करते हुए विजय बाफना ने मात्र तीन माह के अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया। इस पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय बाफना प्राचार्य एनके डबकरा और कॉलेज के स्टाफ के प्रयासों की जमकर तारीफ हुई। सभी नवाचारयुक्त कार्यों से उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी बहुत ही प्रभावित हुए और उन्होंने जाजू कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष और प्राचार्य के आपसी समन्वय की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अन्य महाविद्यालयों को इसी प्रकार कार्य करने की प्रेरणा दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE