BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 7:29 pm
KHABAR : जनपद पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन भी हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को जनपद पंचायत सैलाना में आयोजित किया गया, जिसमें एक संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल थी। अध्यक्षता सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग रतलाम जयमाला संघवी द्वारा की गई। स्वागत उद्बोधन जिला आपूर्ति अधिकारी एसएच चौधरी द्वारा देते हुए विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के संबंध में जानकारी दी गई तथा उपस्थित अतिथियों, उपभोक्ताओं का स्वागत किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडवारिया ने खाद्य में मिलावट एम पैकिंग वस्तुएं खरीदते समय किस प्रकार की सावधानी बरतने की जानकारी दी। सहायक नियंत्रक नापतोल नसीमुद्दीन खान द्वारा संगोष्ठी में उपभोक्ताओं को नापतोल विभाग से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने भी क्या-क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए बताया। एसडीएम मनीष जैन ने उपभोक्ताओं को बाजार से वस्तु खरीदते समय बिल की अनिवार्यता के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चांदी और सोने में मिलावट के संबंध में अधिक शिकायतें मिल रही है। इस संबंध में भी जांच कराई जाए। नापतोल निरीक्षक कृषि उपज मंडी सैलाना में तोल कांटों की जांच हेतु शिविरों का आयोजन करें। उपभोक्ता अपनी शिकायतें उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1916 पर दर्ज कराएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग रतलाम की सदस्य जयमाला संघवी ने कहा कि आजकल उपभोक्ता ऑनलाइन वस्तुएं बुलाते हैं उसमें सावधानी रखना चाहिए। उपभोक्ता ई दाखिला के माध्यम से ऑनलाइन उपभोक्ता आयोग में ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। जिला उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोषण आयोग रतलाम में लोग अपना वाद सीधा दायर कर सकते हैं जिसमें किसी भी वकील की आवश्यकता नहीं होती है।इस दौरान नागपुर विभाग खाद्य औषधि प्रशासन, संचालक गैस एजेंसी द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। गैस एजेंसी संचालक भंवर सिलावट द्वारा उपभोक्ताओं को गैस सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। संचालन नसीरुद्दीन खान द्वारा किया गया। आभार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कादंबिनी धकाते ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE