BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 7:33 pm
NEWS : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने की  एच3 एन2 इनफ्लुएंजा वायरस को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, चिकित्सकों का किया आमुखीकरण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एच3 एन2 इनफ्लुएंजा वायरस को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिकित्सकों को आमुखीकरण किया गया। 
डॉ स्वाति मित्तल डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि चित्तौड़गढ़ ने बताया कि एच3 एन2 वायरस एक तरह का इनफ्लुएंजा वायरस है। यह एक सांस रिलेटेड बीमारी का कारण बनता है। यह वायरस पक्षियों और दूसरे जानवरों से म्यूटेड होकर इंसानों में फैलता है, यह  वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे बुजुर्ग एवं गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों को इस वायरस के संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। बुखार तीन से सात दिनों तक रहता है।
एन्फ्लूएंजा के लक्षण सांस लेने में तकलीफ होना, ऑक्सीजन लेवल 93 से कम होना, छाती और पेट में दर्द होना, उल्टियां होना, बदन दर्द एवं शरीर दर्द अथवा बुखार व खांसी का रिपीट होना है। कुछ मामलों में नाक के बहने की भी शिकायत हो सकती है। सीने में दर्द तथा बेचौनी भी महसूस हो सकती है।
रोग का उपचार
डाक्टर रामकेश गुर्जर सीएमएचओ ने बताया कि आमजन को घबराने की आवश्यकता नही है। लक्षण दिखते ही चिकित्सक से परामर्श ले व आमूल उपचार करावे। समस्त राजकीय चिकित्सालय में उपचार उपलब्ध है। रोग गंभीर नही, पर आमूल उपचार आवश्यक है। 
चिकित्सकों को मुख्यालय पर ठहराव सुनिश्चित करने के निर्देश
 सीएमएचओ ने हाल ही में नवनियुक्त चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि वे मुख्यालय पर ही ठहराव सुनिश्चित करें। साथ ही दैनिक ओपीडी में आने वाले आईएलआई एवं सारी रोगियों की विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए।
एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम की समीक्षा
एमआर एलिमिनेशन की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ ने समस्त चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि 31 मार्च तक उक्त अभियान के तहत समस्त गतिविधियों का टाइमलाइन अनुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समस्त बीसीएमओ, बीपीएम, बीएचएस, डॉ पंकज सोनी, आरसीएचओ, विनायक मेहता  डीपीएम, खुशवंत कुमार हिंडोनिया जिला डाटा प्रबंधक (आईडीएसपी)अनिल शर्मा शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, राजेंद्र खटीक सांख्यिकी अधिकारी संजना अग्रवाल जिला नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE