BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 7:48 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 300 यात्री प्राप्त करेंगे रामेश्वरम तीर्थ यात्रा का लाभ, 25 मार्च को प्रारंभ होगी यात्रा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रतलाम जिले के 300 यात्रियों को रामेश्वरम तीर्थ यात्रा का लाभ आगामी दिनों प्राप्त होगा। जिले से 25 मार्च को यात्रा प्रारंभ होगी, यात्रा 30 मार्च तक रहेगी। यात्रा में सम्मिलित होने के इच्छुक व्यक्ति अपनी संबंधित स्थानीय निकाय, जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम में आवेदन कर सकते हैं। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि तीर्थ दर्शन यात्रा संबंध में संबंधित नगरीय तथा जनपद निकायों को अपने क्षेत्र के यात्रियों की आवेदन प्राप्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यात्रियों का चयन लॉटरी सिस्टम से होगा। योजना में वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट है। जो आयकरदाता नहीं है उनको निरूशुल्क यात्रा का लाभ दिया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री जैसे कंबल, चादर, तोलिया, साबुन, कंघा, दवाइयां, दाढ़ी बनाने का सामान साथ में रखें। यात्री अपने साथ ओरिजिनल आधार कार्ड, वोटर कार्ड एवं पूर्ण कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की छाया प्रति अनिवार्य रूप से रखेंगे।आवेदक एक या एक से अधिक स्थान की यात्रा हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं परंतु वह केवल एक ही स्थान की यात्रा कर सकेगा। अगर लॉटरी में एक से अधिक स्थानों की यात्रा हेतु आवेदक का चयन होता है तब जिस स्थान की यात्रा में उसका नाम चयन सूची में ऊपर है, उसी स्थान के लिए उसे चयनित समझा जाएगा। यदि किसी व्यक्ति का चयन किसी यात्रा के लिए हो जाता है और यदि उसके पश्चात आयोजित होने वाली यात्रा की चयन सूची में भी उसका नाम है तब बाद वाली चयन सूची से उसका नाम हटा दिया जाएगा। आवेदन अपने निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालय में जमा की जा सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE