शाजापुर। दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के आंकलन के लिए आज जनपद पंचायत कालापीपल प्रांगण में परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में 294 दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ था, जिनके परीक्षण उपरांत 75 दिव्यांगों का विभिन्न उपकरण प्रदान करने के लिए चयन किया गया। शिविर में 115 नए दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। शिविर में अस्थिबाधित 184, श्रवण बाधित 17, दृष्टि बाधित 12, मानसिक दिव्यांग 44 तथा अन्य 37 इस प्रकार कुल 294 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता भोजराज पंवार, जिला पंचायत सदस्य नवीन शिंदे, नगरपरिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय अजीत श्रीवास्तव, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश पाटीदार, जनपद सीईओ राजकुमार मण्डल भी उपस्थित थे।
शिविर में विधायक चौधरी ने परीक्षण कार्य का अवलोकन किया तथा दिव्यांगजनों से चर्चा भी की। इस मौके पर एलिम्को से आयी नेहा अग्निहोत्री, दिलीप वर्मा तथा शाजापुर जिले से डॉ. संजय खण्डेलवाल, डॉ. रविन्द्र गुप्ता, डॉ. किरण आटिया, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. गोविन्द शर्मा, डॉ. रितु बेरवा ने दिव्यांगजनों का परीक्षण किया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी समग्र सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मोहित चन्द्रवंशी, समग्र संयोजक सामाजिक न्याय नरेन्द्र तिवारी, लेखापाल राजकुमार पंवार, सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद थे।