BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 10:41 am
BIG NEWS : शहर का बालागंज और सीएम हेल्पलाइन की शिकायत, जैसे ही पहुंचा नपा अमला मौके पर तो रहवासियों ने किया विरोध, फिर खाली हाथ लोटे कर्मचारी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पीडी बैरागी की खबर    

Share On:-

मन्दसौर। सीएम हेल्प लाइन पर वाटर कूलर की शिकायत को लेकर नगर पालिका अमला बालागंज पहुंचा, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध करने पर वापस लोट गया। 

पूर्व पार्षद लक्ष्मी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 16 में सार्वजनिक मन्दिर अम्बे माता का  बना हुआ है, उसके पास वाटर कूलर लगाया गया है। किसी ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की थी कि इस कूलर को हटाया जाए जबकि बालागंज क्षैत्र के आसपास स्कूल के बच्चे भी यहां पानी पीने आते हैं और गांधी चौराहे से रात को दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर जाते समय यहां पानी पीते हैं। किसी को कोई आपत्ति नहीं है और यह तो पुण्य का काम है कि यहां गुजरने वाले हर व्यक्ति वाटर कूलर से ठंडा पानी पीते हैं। 

नगर पालिका कर्मचारी ने बताया कि सार्वजनिक पानी का वाटर कूलर रखा है सभी यहां पानी पीते हैं। नरेंद्र नामक युवक ने शिकायत की थी कि ये वाटर कूलर मेरे घर के गेट के सामने रख दिया है, अतिक्रमण कर लिया और दीवार बना रहे हैं। लेकिन मौके पर न तो दीवार दिखी और वाटर कूलर भी साइड में रखा है। किसी को भी कोई परेशानी नहीं है। शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाया गया परन्तु वो नही आया। सभी रहवासियों का कहना है कि इस वाटर कूलर को नहीं हटाया जाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE