जीरन। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच सुरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं नपुअ फुलसिंह परस्ते के निर्देशन तथा जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में फरार स्थाई वारंटी आरोपी रोडूलाल पिता सवाजी अहिरवार उम्र 49 साल नि ग्राम बादरी थाना नई आबादी जिला मंदसौर को गिरफ्तार करने में थाना जीरन पुलिस टीम को सफलता मिली हैं।
उक्त कार्यवाई में प्रआर 82 अमित भावसार, आर 560 सुरेश माली, आर 246 राम पाटीदार, सैनिक बलवंतसिंह का सराहनीय योगदान रहा।