BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 5:48 pm
REPORT : “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” ई-केवायसी के लिये जिले के गाँव-गाँव व शहर-शहर में विशेष अभियान, कलेक्टर अग्रवाल ने दिए निर्देश, बोले- महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने में भी सहयोग करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के गाँव-गाँव व शहर-शहर में महिलाओं के ई-केवायसी अर्थात समग्र आईडी, आधार एवं मोबाइल फोन नंबर से मिलान का काम किया जा रहा है। खासतौर पर “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” की पात्रता के दायरे में आने वाली सभी महिलाओं की ई-केवायसी का काम किया जा रहा है। यह अभियान शत प्रतिशत महिलाओं की ई-केवायसी होने तक जारी रहेगा। 

कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने ई-केवायसी के साथ-साथ जिन महिलाओं के खाते नहीं हैं, उनके नजदीकी बैंक में खाते खुलवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित महिला का ई-केवायसी होना जरूरी है। इसलिए सभी अधिकारी इस काम को पूरी गंभीरता से अंजाम दें। 

जिले में एमपी ऑनलाइन कियोस्क व सीएससी सहित नगरीय निकाय व पंचायतों के अमले द्वारा ई-केवायसी का काम किया जा रहा है।  

“मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” की पात्रता की शर्तें भी राज्य शासन द्वारा निर्धारित कर ली गई हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय ढ़ाई लाख रूपए से कम है, पाँच एकड़ से कम जमीन है और परिवार में कोई आयकरदाता नहीं है। ऐसे परिवारों की 23 से 60 वर्ष तक की बहनें योजना के लिये पात्र हैं। योजना में परिवार का आशय है पति, पत्नी और बच्चे । योजना के तहत 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जायेंगे। पंजीयन फॉर्म भरवाने के लिये ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविर लगाये जायेंगे। मई माह में आवेदनों की जाँच होगी और 10 जून को पहली किश्त पात्र महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE