मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा लंबित अपराध का निराकरण करने तथा अपराधों में फरार आरोपीयों की तत्काल गिरफ्तार करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा मारपीट कर झोंपडी में आग लगाकर नुकसान करने वाले प्रकरण में तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा तीनो आरोपीयों को जिला जेल कनावटी नीमच भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 फरवरी 2023 को फरियादी रामप्रसाद उर्फ नानालाल पिता मदनलाल बावरी उम्र 45 साल नि सोजावास ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि कारूलाल पिता नानुराम बावरी नि सोजावास आदि द्वारा उसके साथ मारपीट कर गाली गलोच की व झोपडी में आग लगाकर नुकसान किया। रिपोर्ट से थाना मनासा पर अपराध क्रं 79/2023 धारा 436, 294, 323, 506, 427, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 15 मार्च 2023 को आरोपी कारूलाल के घर दबिश देकर आरोपीगण कारूलाल पिता नानुराम बावरी उम्र 53 साल नि सोजावास, धारासिंह पिता कारूलाल बावरी उम्र 33 साल नि सोजावास, व आरोपी लोकेश पिता कारूलाल बावरी उम्र 35 साल नि सोजावास को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय मनासा में पेश किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में जिला जेल कनावटी भेजा गया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि भोपालसिंह सिसोदिया, प्रआर प्रदीप तिवारी, आर तेजसिंह, आर अनिल धाकड, सेनिक घनश्याम, सेनिक मोहनसिंह, सेनिक राहुल शर्मा व ग्राम कोटवार राधेश्याम चौहान का सराहनीय योगदान रहा।