BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 7:54 pm
KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वयं सेवको ने श्मशान बाउंड्री में साफ सफाई कर किया पुण्य कार्य, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रासेयो का शिविर के आज छटवें दिन शिविरार्थियों ने श्रमदान के तहत सुबह 8 बजे गांव के शमशान भूमि में गाजर घास और भी अन्य जीवननाशक पोधों को नष्ट कर पुण्य का कार्य करते हुए एक मिसाल पेश की है। 

ज्ञात रहे स्वयं सेवक प्रति दिन चार घंटे परिश्रम कर संस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं और कार्यक्रम अधिकारी एवं उनके सहयोगी प्राध्यापकगण भी उन्हें अपने परिवार जैसा सदस्य मानकर उन्हें पूरा सम्मान देते हैं। 

इसी श्रृंखला में दोपहर 2 बजे बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया जिसमें पीजी कालेज के डाक्टर संजय जोशी ने स्वयं सेवको को समझाया कि शिक्षा के बाद आप अपनी क्षमता और रूचि अनुसार अपने रोजगार की तलाश में जुट जाएं क्योंकि सरकारी नौकरियां सभी को संभव नहीं है रोजगार कम है और बेरोजगारी ज्यादा है इसलिए अपनी जाब को स्वयं तलाशें।
इस अवसर पर डाक्टर यादवेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रो पुष्पकांत भटनागर, प्रो कमलेश पाटीदार ने भी सत्र को संबोधित करते हुए स्वयं सेवको व कार्यक्रम अधिकारी को शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम अधिकारी सोलंकी ने छात्रों से शिविर के अलावा भी परीक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सलाहकार डाक्टर जेसी आर्य, प्रो कल्याणसिंह वसुनिया, प्रो आस्था सैनी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम का संचालन छात्र कुणाल मेनारिया व प्रफुल्ल धाकड़ ने संयुक्त रूप से किया और आभार प्रोफेसर राजेंद्रसिंह सोलंकी ने व्यक्त किया। कल इस शिविर का समापन होगा। जिसमें विधायक दिलीपसिंह परिहार या जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान के आने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE