BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 3:28 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, आगामी 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में होगी बारिश, जानिये कैसा रहेगा नीमच-मंदसौर का मौसम, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलो में बेमौसम बारिश हो रही है। बारिश का यह क्रम रूक-रूककर चल रहा है। वहीं कई जिलों के आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। यह स्थित प्रदेश में दो सिस्टम के एक्टिव होने से बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इसका असर 19 मार्च तक दिखाई देगा। 

प्रदेश के कई जिलों में किसानों ने खेतों में खड़ी फसल की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। आज सुबह से राजधानी भोपाल में बादल छाए हुए हैं। कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं। कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं।  19 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में मौसम बदला सा रहेगा। तेज आंधी और बिजली चमकने-गरजने की संभावना भी बनेगी। 20 मार्च को ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग के साथ नीमच-मंदसौर और भिंड जिले में मौसम का असर रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE