नीमच। प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को रतनगढ में अधिकारियों और पंचायत सचिवों की बैठक में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं की ईकेवायसी करने के कार्य की पंचायत वार समीक्षा की। साथ ही ग्रामीण विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड, जिला पंचायत सदस्य मंजूबाई भील, जसवंत बंजारा व अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण तथा क्षेत्र के सरपंच, पंचायत सचिव, सहायक सचिव उपस्थित थे।